Wednesday, April 7, 2010

NAXALITES & प्यारा चिदंबरम

क्या कहू कुछ समझ में नहीं आ रहा है? नक्सल वाद को कोसूं या हमारे नाकाबिल होम मिनिस्टर "प्यारे चिदंबरम" को? उफ़ यह बस ड्रेस नहीं बदलता बाकि सब हरकतें शिवराज पाटिल की ही है। निकम्मापन, उलटे सीधे (नहीं सीधे नहीं उलटे ही पढ़े प्लीज़) वक्तव्य, जबरदस्ती मुस्कराना, जरूरत नहीं हो तब भी फिनांस के बारे में बोलना, दूसरों के पोर्त्फ़ोइलो में दखल देना!!! कब बंद करोगे साहेब और अपनी होम मिनिस्ट्री को सँभालने लायक बनोगे या अप्प भी टाइम पास कर रहे हो बाकि मंत्रियों की तरह। देश तो कब का बेच चुके हो जनाब आप, जब फिनांस मिनिस्टर हुआ करते थे।
भगवन कब मुक्ति मिलेगी इन तथाकथित स्ट्रोंग मिनिस्टरों से जो कोई काम ही नहीं करना चाहते सिवाय बकवास करने के। कोई तो सरदार पटेल की तरह हिम्मत दिखाए या शेषण की तरह बदलने की जुर्रत करे इस देश को। और कितने खून हमारे जवानों को, सैनिको को बहाना पढ़ेगा इन नाकाबिल ५४३ लोगो की सुरक्षा करने के लिए।
बाबा रामदेव आप भी पोलिटिक्स में आना छह रहे है तो क्या आप भी इन लोगो की तरह बनेंगे या फिर हमें दुबारा आज़ादी दिलाएंगे इन ल्लोगो से जो हम पर अनावश्यक राज कर रहे है।
जय हिंद जय हिंद की सेना......जय हिंद जय हिंद (कुछ याद आया या खून गरम हुआ)

Saturday, October 10, 2009

गढ़चिरौली।। क्या शर्मनाक हादसा हुआ है और हमारे सुरक्षा में ही लगे जवानों के लिए ना तो सरकार के पास कोई निति है ना ही उनकी सुरक्षा करने की मंशा और तो और उन्हें जब सहायता की जरूरत थी तो मुह फेर लिया। वाह वाह रे नेतागिरी क्या क्या दिन देखने पड़ेंगे इस देश और उसके मजबूर देशवासियों को।
गढ़चिरौली में नक्सली हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों का नागपुर के प्राइवट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। (TOI)पुलिसकर्मी। वे वॉकी-टॉकी से अपने अधिकारियों को एक हेलिकॉप्टर भेजने की मिन्नत कर रहे थे। लेकिन हेलिकॉप्टर चंद किलोमीटर दूर होने के बाद भी नहीं पहुंचा।...क्योंकि हेलिकॉप्टर चुनावी रैली में आए नेताजी की सेवा में था। गढ़चिरौली में 300 माओवादियों ने 40 पुलिसकर्मियों के दल पर हमला बोल दिया था। इससे ठीक 24 घंटे पहले कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मराव बाबा आत्राम चुनावी रैली के लिए वहां हेलिकॉप्टर से आए। इस हमले में 17 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। बाकी जो बचे वह अपने घायल साथियों के लिए अधिकारियों से वॉकी-टॉकी से मदद की गुहार लगाते रहे। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनके घायल साथियों की मदद के लिए हेलिकॉप्टर भेजा जा रहा है। लेकिन पांच घंटे गुजर गए, हेलिकॉप्टर नहीं आया।
इस हमले में बचे जवानों की जुबान पर बस एक ही सवाल है। आखिर वह हेलिकॉप्टर क्यों नहीं आया? कुछ जवान नाम न छापने की बात पर कहते हैं अगर हेलिकॉप्टर से मदद मिल जाती,तो उनके इतने साथी जान न गंवाते। यदि हेलिकॉप्टर वहां से गुजरता भी तो माओवादी उससे ही डर जाते। बिना किसी मदद के हम अपने साथियों को दम तोड़ते देखते रहे। DGP (इलेक्शन) अनामी राय ने नागपुर में कुछ दिन पहले कहा था कि गढ़चिरौली में 4 हेलिकॉप्टर तैनाती के लिए तैयार हैं। लेकिन अभी तक वहां एक भी हेलिकॉप्टर नहीं है। 17 शहीद पुलिसकर्मियों का जब अंतिम संस्कार हो रहा था, तो वहां हेलिकॉप्टर से पहुंचे गृह मंत्री जयंत पाटिल को देखकर जवानों के घाव हरे हो रहे थे। अपने रिश्तेदार सुरेश को इस हमले में खो देने वाले रमेश दुर्गे ने कहा, 'सरकार को नेताओं को हेलिकॉप्टर देने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन जब गढ़चिरौली मे जवानों की जान बचाने के लिए हेलिकॉप्टर भेजने की बात आई तो दिक्कत आ गई। क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं है।?'
पद्गते रहिये ...........कुछ तो आवाज बुलंद करिए हमारे जवानों, सैनिको की उनके हमारे हित में